मथौली नगर पंचायत डोल मेला झाकी का फोटो
गुरवलिया बाजार। बिजली उपकेंद्र गुरवलिया के पास शनिवार की शाम अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे खड़े बछड़े को चपेट में लेने के बाद बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बछड़े की तत्काल मौके पर मौत हो गई। बाइक के पास खड़े विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीभार निवासी मुकेश यादव (30) पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुकानदारों के अनुसार पिकअप चालक वाहन को अनियंत्रित गति से चला रहा था। इसी दौरान उसने पहले बछड़े को टक्कर मारी। इसके बाद पिकअप सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा भिड़ी। बाइक के पास खड़े मुकेश यादव इसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान भिजवाया। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया घायल का उपचार कराया जा रहा है। संवाद
मथौली नगर पंचायत डोल मेला झाकी का फोटो