कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट हो गई। मारपीट में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस नेघायलों को एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने मेडिकल कालेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया।
ग्राम सभा सेमरा के रामबृक्ष पाल के तीन बेटे राम अवतार पाल, उपेंद्र पाल और जनार्दन पाल के बीच जमीन बंटवारे को लेकर काफी पहले से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर रविवार की देर शाम उनके बीच मारपीट हो गई। मारपीट में 60 वर्षीय राम अवतार, 35 वर्षीय लालसा देवी, 30 वर्षीय बंदना देवी और दूसरे पक्ष के 47 वर्षीय उपेंद्र व 45 वर्षीय जनार्दन पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में कप्तानगंज एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दो भाइयों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।