फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जाम से निजात के लिए पहले चालकों को करेंगे जागरूक, फिर करेंगे कार्रवाई

Mon, 30 Mar 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर के सुभाष चौक पर ई-रिक्शा का लगा जाम।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सघन जागरूकता अभियान चलाएगा। इसमें शहर में संचालित ई-रिक्शा और टेंपो संचालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर उन्हें प्रेरित करेंगी। इसके बाद भी यदि वे सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

शहर के सुभाष चौक, रामकोला रोड, कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, दरबार रोड, मेन बाजार, जटहां बाजार रोड और तिलक चौक सबसे व्यस्त जगह है। इन्हीं मार्गाें और चौराहों पर जरूरत के सामान की दुकानें होने के अलावा कई बड़े प्रतिष्ठान हैं। यहां सुबह से देर शाम लोग खरीदारी करते हैं। दुकानों पर खरीदारी करने वाले लोग सड़क किनारे ही बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर देते हैं। वहीं शहर में संचालित ई-रिक्शा और टेंपो संचालक भी जहां मन में आए वहीं वाहन रोक कर सवारी बैठाने लगते हैं।
मुख्य चौराहों पर तो एक साथ कई ई-रिक्शा और टेंपो चालक सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर सवारी का इंतजार करते हैं। इसके चलते पूरे दिन रुक-रुक कर जाम लगता है। इस समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने पहल की है। यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि शहर में जाम की समस्या के प्रति गंभीर है। यातायात पुलिस अप्रैल के प्रथम सप्ताह में शहर में जागरूकता अभियान चलाकर पहले ई-रिक्शा और टेंपो चालकों को एकत्र कर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी देकर उसका पालन करने के लिए प्रेरित करेगी। पुलिस इन नियमों का पालन करने के लिए पहले कुछ दिन का समय देगी। यदि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करना शुरू करते हैं तो ठीक है, वरना लापरवाही ई-रिक्शा और टेंपो चालकाें के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पडरौना शहर के सुभाष चौक पर ई-रिक्शा का लगा जाम।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें