पटहेरवा। क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव में मंगलवार की भोर उस समय हड़कंप मच गया जब गोरखपुर एसओजी टीम और पटहेरवा पुलिस गांव में पहुंची। एक युवक को पुलिस टीम हिरासत में ले लिया।
युवक मोबाइल से अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर उड़ाने और सीएम को गोली मारने की धमकी 112 पर फोन कर दी थी। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जांच के बाद युवक को पटहेरवा पुलिस को सौंप दिया गया, जहां से उसे उसकी दादी के सुपुर्द कर दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी युवक अंश खरवार पूर्व में भी तीन बार इसी तरफ मोबाइल से धमकी भरे संदेश दे चुका है। सोमवार की शाम को 112 पर फोन कर युवक राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दिया। जिले की पुलिस सक्रिय हुई और मोबाइल नंबर को ट्रेस कर उसके घर पहुंची और युवक को लेकर थाने पर आई। पटहेरवा पुलिस की जांच में युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त मिला।
इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई। सूचना पर मंगलवार को भोर में गोरखपुर एसओजी टीम युवक के घर पहुंची और उसे लेकर थाने पर आई। करीब तीन घंटे तक पूछताछ व जांच के बाद युवक को पटहेरवा पुलिस पुलिस को सुपुर्द चली गई। पुलिस दोपहर में युवक के दादी को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।