फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की ओर गए व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की ओर गए व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

रहसू बाजार। कसया तहसील क्षेत्र के माधोपुर गांव के एक व्यक्ति की शनिवार को दोपहर में मौत हो गई। वह नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गया था।
माधोपुर निवासी रोज मोहम्मद (48) शनिवार की दोपहर में नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गए थे। ज्यादा समय तक न आने पर घरवालों ने ढूंढना शुरू किया। खेत की तरफ गए तो रोज मोहम्मद मृत पड़े थे। गांववालों के मुताबिक रोज मोहम्मद एक झोपड़ी में अपने परिवार के साथ रहते थे। उन्हें न तो आवास मिला था और न ही शौचालय बना है। मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेखपाल धनंजय पांडेय ने बताया कि मृत्यु के कारण का पता नहीं चल सका है। संवाद
झोपड़ी में मृत में मिली महिला
बरवापट्टी। दुदही क्षेत्र के ग्राम पंचायत दशहवा के टोला धोबीघटवा में 50 वर्षीया दिव्यांग महिला की शनिवार की सुबह अपनी झोपड़ी में मृत मिली। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गांव के अकलू प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी पानकली रात में अपनी झोपड़ी में सोई थी। सुबह जब परिजन पहुंचे तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। कानूनगो देवचंद्र प्रसाद का कहना है कि वह काफी दिनों से बीमार थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें