फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धिराम घाट पर नए पुल का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्धिराम घाट पर नए पुल का हुआ शिलान्यास
विज्ञापन

जौरा बाजार। खनुआ नाले के बुद्धिराम घाट पर जर्जर हो चुके पुल के स्थान पर एक करोड़ 13 लाख की लागत से नए पुल का शिलान्यास शनिवार को किया गया। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
पुल का शिलान्यस करते हुए क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर हर जरूरी कार्य कराया जा रहा है। जौरा व पचरुखियां के बीच खनुआ नाले के बुद्धिराम घाट पर पुराना पुल जर्जर हो गया था। इससे जौरा, विशुनपुरा, धनहा, कनौरा, परसौनी, पचरुखिया, कस्तूरवा, चौरा आदि गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। नया पुल बनने से सैकड़ों लोगों को हर दिन कसया व फाजिलनगर आने जाने में सुविधा होगी। विधायक ने कहा कि सरकार का अभियान है कि प्रदेश के हर गांव को पिच सड़क से जोड़ा जाए। कार्यक्रम को भाजपा नेता महेंद्र उपाध्याय, चंद्रप्रकाश यादव चमन, रामवृक्ष गिरी, दुर्गेश राय, प्रधान विनय तिवारी व चुनचुन शाही ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मनंजय तिवारी, पीडब्लूडी के एई सुनील कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुशवाहा, मनंजय तिवारी, भाजपा नेता सुरेंद्र कुशवाहा, महिला पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सरिता मिश्रा, श्रीनिवास राय, विजय शंकर तिवारी, शिवनारायण शर्मा, रामाधार तिवारी, जेई केपी भारती, यूपी सिंह, गोपाल राय, बैजनाथ तिवारी, लव पांडेय, अरविंद कुशवाहा, शंभु राय, विवेक कुशवाहा, साजन गोंड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें