फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांधली के आरोप में प्रदर्शन किया

Wed, 02 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सेवरही ब्लॉक के राजपुर बगहां गांव के लोगों ने मतदान के दौरान कर्मचारियों की ओर से गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट में  प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम को ज्ञापन देकर दोबारा मतदान कराने की मांग की। उनका आरोप है कि मतदान के दौरान तैनात कर्मचारियों ने बिना सील किए ही मतपेटी लेकर चल दिए।
ग्राम प्रधान अंगारमती की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान गांववालों ने कहा कि मंगलवार को राजपुर बगहां के बूथ संख्या 78 पर मतदान कर्मचारियों की ओर से धांधली करनी शुरू की गई तो लोगों ने विरोध किया।
इसकी सूचना उसी दौरान अधिकारियों को दी गई, लेकिन मतपेटी को बिना सील किए ही गाड़ी पर लाद दिया गया। जब लोगों ने इसका विरोध करना चाहा तो पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। लोग पोल हुए वोटों की संख्या जाननी चाही तो वहां से भगा दिया गया।
विज्ञापन

पूरी स्थिति को देखते हुए वहां दोबारा मतदान कराया जाए। इस मौके पर रीता, कौशल्या, पुष्पा, रमावती, जितेंद्र, मुनेसर, उमेश, रवींद्र सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें