विरोध के दौरान धरने पर बैठे कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। उत्तर प्रदेश डीआरडीए कर्मचारी संगठन और उत्तर प्रदेश इंप्लाइज यूनियन की जिला इकाई ने शनिवार को संयुक्त रूप से कार्य बहिष्कार कर डीआरडीए कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उसके बाद डीआरडीए का मुख्य गेट बंदकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
ये लोग डीआरडीए कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित न करने और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को ग्राम्य विकास विभाग में संविलयन न किए जाने का विरोध कर रहे थे। इसके बाद डीआरडीए के कर्मचारियों ने लखनऊ में 10 मई को धरना देने का निर्णय लिया।
विरोध प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश डीआरडीए इंम्प्लाइज यूनियन कुशीनगर के अध्यक्ष केके मिश्र, महामंत्री अरविंद तिवारी, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेश्वर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार दुबे, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भगवंत राजभर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, कृष्ण कुमार कुशवाहा, देवव्रत तिवारी, फागू प्रसाद सहित कई कर्मचारी शामिल थे।