फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परिजनों की चीख सुनकर भर आईं लोगों की आंखें

Mon, 20 Oct 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के गांव सिराजनगर के एक रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी की सोमवार को मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शव दरवाजे पर पहुंचा तो परिजनों को बिलखते हुए देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

सिराजनगर निवासी 25 वर्षीय अमीर हसन उर्फ वाहिद पुत्र खुद्दाद्दीन अंसारी दाहूगंज बाजार में रेडिमेड कपड़ा की दुकान चलाते थे। वह दीपावली व छठ पूजा को लेकर रविवार की शाम चालक के साथ कार से कपड़े की खरीदारी करने के लिए संतकबीर नगर गए थे, खरीदारी के बाद देर रात को वह वापस लौट रहे थे तो हाटा में नेशनल हाईवे पर किसी वाहन से टक्कर हो गई। इससे उसकी मौत हो गई थी। अमीर का विवाह डेढ़ साल पहले पड़ोस के गांव की रहने वाली फातिमा खातून से हुई थी और उनकी एक तेरह माह की बेटी अनिशा है। वह तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। उनका एक भाई सऊदी में काम करता है तो दूसरा भाई भी भुलिया बाजार में रेडिमेड कपड़े की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें