फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उच्च शिक्षण संस्थानों का भ्रमण करेंगे छात्र

Mon, 20 Oct 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक के विद्यार्थियों को शैक्षिक अध्ययन के साथ-साथ राज्य की विभिन्नता और कार्यप्रणाली से जुड़े व्यवहारिक ज्ञान के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। इसके तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को प्रदेश के महत्वपूर्ण उच्च संस्थानों के एक दिवसीय भ्रमण पर ले जाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से उच्च शिक्षा संस्थानों की सूची भी जारी की है। राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के शैक्षिक और व्यवहारिक विकास के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। इसी के तहत विभाग कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा संस्थानों में एक दिवसीय भ्रमण का मौका दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें