फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से लोगों को मिलेगी निजातत

Thu, 20 Feb 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। बिजली उपकेंद्र कप्तानगंज में बिजली निगम ने बिजनेस प्लान के तहत 50 लाख रुपये की लागत से 10 एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया है।
विज्ञापन

इससे हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। ओवरलोड से ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी। गर्मी में लोगों को बेहतर बिजली मिलेगी और बिजली कटौती व ओवरलोड से छुटकारा मिलेगा। कप्तानगंज बिजली उपकेंद्र से तीन फीडर को सप्लाई मिलती है। इस उपकेंद्र से करीब 3200 कॉमर्शियल और 36 हजार आम उपभोक्ता जुड़े हैं। इसमें कप्तानगंज फीडर पांच एमवीए, परतावल फीडर पांच एमवीए और लेहनी फीडर पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर से जुड़ा हुआ था। इसके चलते ओवरलोड से बार-बार ट्रिपिंग की समस्या रहती थी और बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं जूझना पड़ता था।
विभाग ने परतावल फीडर में लगे पांच की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया है और सप्लाई चालू भी कर दी गई है। अब कप्तानगंज और लेहनी फीडर के कुछ गांवों को परतावल फीडर से सप्लाई दी जाएगी। इससे इन दोनों फीडरों पर भी लोड कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल एक फीडर की क्षमता बढ़ी है, तीनों की बढ़नी चाहिए कस्बे के गोलू मिश्रा, डाॅ. उपेंद्र सिंह, विनोद कुमार गोविंद राव, मुकेश सिंह, दिवाकर पांडेय, योगेंद्र सिंह, गौरी शंकर वर्मा, मिथिलेश मिश्रा, प्रमोद श्रीवास्तव, श्याम सिंह, बब्लू सिंह आदि उपभोक्ताओं का कहना था कि केवल एक फीडर का क्षमता बढ़ाई गई है। जब तक तीनों फीडर की क्षमता नहीं बढ़ेगी तबतक बिजली की व्यवस्था पूर्ण रूप से सुदृढ़ नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें