पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत फाजिलनगर स्थित सेंट्रल बैंक से 2.70 लाख निकाल कर घर जा रहे सीएसपी संचालक की डिकी से रुपये निकालने के मामले पुलिस अज्ञात उचक्कों पर मुकदमा दर्ज किया है। सीएसपी संचालक धनंजय कुमार यादव पुत्र स्व. दर्शन यादव निवासी लछिया देवरिया ने 18 फरवरी को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अपने बचत खाते से 2.70 लाख रुपये निकाले। इसे बाइक की डिकी में रख कर पास में ही खड़े एक परिचित से बातचीत करने लगे। इसी बीच अज्ञात उचक्के डिकी से रुपये निकाल कर रफू-चक्कर हो गए। बाइक की डिकी खुली मिली और उसमें से रुपये गायब थे। पुलिस ने सीएसपी संचालक की तहरीर पर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।