फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से परेशान रहे लोग, ठिठुरते रहे यात्री

Sun, 17 Dec 2017 11:54 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ठिठुरते यात्री। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। पिछले तीन दिनों से चल रही शीतलहर ने आम जनजीवन को अच्छा खासा प्रभावित किया है। अचानक मौसम में आए इस बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। शनिवार की पूरी रात जहां कोहरा गिरने से सड़कों पर कुछ नजर नहीं आ रहा था, वहीं सुबह से शीत लहर के कारण अन्य लोगों की तरह यात्री भी जगह-जगह ठिठुरते दिखे। बस स्टेशन हो या रेलवे स्टेशन, अलाव न जलाए जाने से यात्रियों को असुविधा हो रही है। 
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रातें कोहरे की चादर में तो दिन में शीत लहर के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। अपनी विभिन्न जरूरतों से जनपद से बाहर या अन्यत्र कहीं यात्रा करने वाले लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं, क्योंकि बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, रिक्शा स्टैंड या अन्य किसी सार्वजनिक स्थल पर अलाव का इंतजाम नहीं है। यात्री हों या राहगीर, जगह-जगह कंबल या अन्य मोटे कपड़ों के बीच दुबके दिख रहे हैं। 

रात में कोहरे के बीच वाहनों के आवागमन में भी दिक्कतें हो रही हैं, क्योंकि जनपद से होकर गुजरने वाले एनएच सहित अन्य सड़कों से गन्ना लदे ओवरलोड वाहन और अन्य भारी वाहनों के जगह जगह खड़े रहने या इनके आने जाने से दुर्घटना की आशंका बन रह रही है। इसका असर मवेशियों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन



गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार घना कोहरा और सर्द हवाओं के चलते आम आदमी से लेकर सभी लोग परेशान हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बरवा राजापाकड़, गुरवलिया बाजार, भेलया चंद्रौटा, सीताराम चौराहा, पकड़ी गोसाई, भेलही, तिरमासाहुन, सोंदिया बुजुर्ग, देवपोखर, लवकुश, गांगीटीकर, कोरया, दोघरा, तार विशुनपुर, खलवापट्टी, सपही सहित किसी भी बाजार में ठंड से बचाव के लिए व्यवस्था नहीं की गई है। ग्राम प्रधान बालखिला यादव, अनिल राय, शम्भूनाथ तिवारी, नंदलाल तिवारी, बाबूराम वर्मा, राजेश पटेल, दीनानाथ पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह आदि का कहना है कि ग्राम पंचायतों में बजट का अभाव है। इसलिए अपने स्तर से अलाव जलाने के इंतजाम में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें