हाटा। कुश्ाीनगर के हाटा में प्रदेश सरकार की ओर से लागू की गई सौभाग्य योजना के तहत हाटा क्षेत्र के ढाढ़ा बुजुर्ग गांव में बिजली विभाग की ओर से कैंप लगाकर नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया। शिविर मेें कुल 40 लोगों को कनेक्शन प्रमाण पत्र दिया गया।
मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने कहा कि योगी सरकार की योजनाओं में गांव और गरीब को सबसे ऊपर रखा गया है। जिस बिजली के कनेक्शन के लिए मोटी रकम देने के बाद भी लोग विद्युत केंद्र का चक्कर लगाकर थक जाते थे, वही कनेक्शन आज केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से गांव-गांव कैंप लगाकर नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं।
एक्सईएन एसके गुप्ता और एसडीओ पीके गुप्ता ने लोगों को सौभाग्य योजना के तहत दिए जा रहे कनेक्शन के बारे में बताया। इस दौरान स्वागतम मणि, हरेंद्र राव, महावीर मद्धेशिया, रामजी सिंह, रजनीश बरनवाल, मिथिलेश तिवारी, विजय कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।