सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकौली लाला गांव में इन दिनों एक बंदर का आतंक है। बंदर ने अब तक शेषमनी, बीरपाल चौरशिया,कमलमुहम्मद, मोहन यादव समेत करीब छह लोगों को काटकर घायल कर चुका है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह बंदर न सिर्फ लोगों पर हमला कर रहा है, बल्कि गांव के आसपास आने-जाने वाले ट्रैक्टर, ट्राली और कंबाइन जैसी कृषि मशीनों पर भी झपट्टा मार देता है। कई बार चालक घबराकर नियंत्रण खो बैठते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। बंदर के इस आक्रामक व्यवहार से किसान खेतों की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।
इस संबंध में रेंजर अमृता चंद ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्थानीय स्तर पर नगरीय और ग्रामीण प्रशासन की भी जिम्मेदारी है कि वो अपने स्तर पर इस समस्या का समाधान कराएं।हम सभी के सहयोग से बातचीत करके इस समस्या का समाधान जल्द ही करा दिया जाएगा।