नाव चलाने के लिए गौरी जगदीश गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन
गौरीश्रीराम ( कुशीनगर)। क्षेत्र के गौरी जगदीश गांव के लोगों ने रविवार को गौरी मंदिर के पास प्रदर्शन किया। इन लोगों ने मंदिर के निकट स्थित गौरी घाट पर नदी पार करने के लिए नाव चलाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे गांव के लोगों ने कहा कि इस वर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। नदी में पानी बढ़ने पर क्षेत्र के नाविक निजी तौर पर नाव चलाते थे। इससे लोगों को नदी पार कर आने-जाने में सहूलियत होती थी, लेकिन लेखपाल ने नाव संचालन पर रोक लगा दिया है। इससे आवागमन बंद हो गया है। वहीं, लोगों को नदी पार करने में परेशानी हो रही है। इन लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र नाव की व्यवस्था नहीं की गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान शारदा प्रसाद, नंदू प्रसाद, रमेश भुटेली, अजय कुमार, सुभाष चौहान, प्रभु निषाद, सहदेव प्रसाद, दिलीप कुमार, हरकेश गौतम, असमुल्लाह अंसारी, फेंकू चौहान, बिहारी निषाद, धुरंधर निषाद आदि मौजूद रहे।