फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर खाली करने लगे सालिकपुर-महादेवा के लोग

Thu, 27 Aug 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नारायणी नदी में पानी आने की सूचना पर अमावखास तटबंध का निरीक्षण करते एसडीएम ।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
छितौनी। नेपाल में भूस्खलन के बाद नारायणी नदी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से लोगोंं को सतर्क कर दिया गया है। सालिकपुर और महादेवा गांव में ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। नदी किनारे रहने वाले कई परिवार एहतियातन घरों से जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। ग्रामीणों को डर है कि यदि पानी गांव में पहुंचा तो पहले से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को नदी किनारे बसे कई परिवार अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिखे। कलावती और सुंदर समेत अन्य ग्रामीणों ने भी घर का जरूरी सामान समेटना शुरू कर दिया है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने खड्डा में पहले तहसीलदार रहे महेश कुमार को विशेष रूप से तैनात किया है। सालिकपुर पुलिस चौकी को बाढ़ चौकी के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी की जा रही है। यहां आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
तहसीलदार महेश कुमार महादेवा गांव में कैंप कर रहे हैं। वह लगातार ग्रामीणों से संपर्क कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन की टीमें भी गांवों में पहुंचकर लोगों को सतर्क कर रही हैं और नदी के नजदीक रहने वाले परिवारों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी जा रही है। तहसीलदार महेश कुमार ने बताया कि बाढ़ की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को लगातार सतर्क किया जा रहा है। नदी से सटे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

-
वाल्मीकिनगर बैराज पहुंचे अफसर
-नदी उस पर बसे गांव शिवपुर में निरीक्षण करने के बाद डीएम, एसपी वाल्मीकिनगर बैराज पहुंचे। वहां से होने वाले पानी के डिस्चार्ज की जानकारी ली। कर्मचारियों से बातचीत के बाद अफसर लौटे। डीएम की ओर से खड्डा तहसील प्रशासन को भी गांवों के आसपास कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें