फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस में लोगों की रुचि नहीं, सख्ती बरतेगा बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओटीएस में लोगों की रुचि नहीं, सख्ती बरतेगा बिजली निगम
विज्ञापन

- जिले में 4,26,222 उपभोक्ताओं पर बकाया है 653.06 करोड़ रुपये
- लक्ष्य पूरा करने के लिए बिजली निगम के पास दो दिन शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/ कसया। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की धीमी प्रगति बिजली अफसरों के लिए सिरदर्द बन गई है। योजना में बकायेदार कोई खास रुचि नहीं ले रहे हैं। जिसमें विद्युत निगम का लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल हो गया है। अब बिजली निगम उपभोक्ताओं पर सख्ती करेगा। बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे।
शासन ने एक जून से विद्युत बिलों के बकाएदारों के बिल जमा करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की थी। घरेलू, वाणिज्यिक और निजी ट्यूबवेल के बिजली बिलों के बकाएदारों को बिजली बिलों पर लगने वाले सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी। लेकिन योजना की गति धीमी चल रही है। योजना 30 जून को समाप्त हो जाएगी। 28 दिन के भीतर उपभोक्ताओं की सुस्ती भारी पड़ने लगी है। 30 जून को योजना की समाप्ति के बाद बकाएदारों की बिजली काटने का अभियान भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक 17,571 उपभोक्ताओं ने उठाया फायदा
विद्युत वितरण खंड कुशीनगर में एक मुश्त समाधान योजना के दायरे में 4,26,222 उपभोक्ता हैं। जिन पर करीब 653.06 करोड़ रुपये का बकाया है। लेकिन 28 दिन बाद भी अब तक 17,571 बकाएदारों ने ही एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाया है। कुल बकाएदारों के करीब चार फीसदी ने ही करीब 7.61 करोड़ रुपये ही जमा किया है।
विज्ञापन

एक मुश्त समाधान योजना लागू होने के बाद विभाग की तरफ से सक्रियता बढ़ाई गई है। योजना का लाभ बकाएदार उठा सकें इसके लिए प्रचार करने के अलावा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जो उपभोक्ता एक मुश्त समाधान योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पुराने मामलों में राजस्व विभाग से आरसी भेजी जाएगी। निगम कार्रवाई के तौर पर कनेक्शन का विच्छेदन भी कर रहा है।
- राकेश कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें