फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कोरोना जांच कराए ही घर लौट रहें प्रवासी

विज्ञापन
तमकुहीरोड में ट्रेन से गांव लौटते प्रवासी।संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बिना कोरोना जांच कराए ही घर लौट रहें प्रवासी
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामले के बाद दिल्ली-मुंबई से लौट रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कोरोना की बढ़ती महामारी के बीच बड़े शहरों से एक बार फिर प्रवासी श्रमिक घर लौटने लगे हैं। हालांकि यह लोग बिना कोरोना की जांच कराए ही घर पहुंच जा रहे हैं।
सेवरही विकास खंड में पिपराघाट, राजपुर, मेंहदिया, अहिरौलीदान, सुमही संतपट्टी सहित तमाम गांवों के लोग रोजी रोटी के लिए महानगरों में रहते हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब आदि राज्यों में कोरोना का केस बढ़ने के साथ ही वहां से तमाम मजदूर अपने घरों को लौटने लगे हैं। परंतु अधिकांश मजदूर बिना कोरोना जांच कराए सीधे अपने घर पहुंच रहे हैं। गांवों में चल रही चुनावी गतिविधि में भी ये लोग शामिल हो रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज के नायब तहसीलदार विकास कुमार सिंह का कहना है कि बाहर से लौटे लोगों को स्वत: कोरोना की जांच करा लें। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से भी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें