फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्यायाम करना भूले, अब दवाओं के सहारे जी रहे लोग

Mon, 03 Mar 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अनियमित दिनचर्या के कारण हर उम्र के लोगों में नई-नई बीमारियां पनप रही हैं। अस्पताल में रोजाना पेट की बीमारी से संबंधित मरीज पहुंच रहे हैं। यहीं नहीं, 10 से 18 साल तक के बच्चों पर भी मोटापा हावी हो रहा है। इस तरह के मरीज अधिकांश बाहरी खाने के कारण बढ़ रहे हैं, जिनके पेट में इंफेक्शन, शुगर, फैटी लिवर की समस्या पनप रही है।
विज्ञापन

गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीन कुमार राव ने बताया कि मोटा शरीर स्वास्थ्य का नहीं, बल्कि कभी-कभी बीमारी कारण भी बनता है। मोटापे के कारण कई लोग बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। पेटभर खाना खाने के बाद लोग पैदल चलना पसंद नहीं करते हैं, जिससे पेट में पहुंचा खाना अच्छे से पच सके। जिले के निजी और सरकारी अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार अधिकांश मरीज पेट से जुड़ी बीमारी के पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार बाहरी खान-पान सेहत को खराब कर रहा है। चिकित्सकों के अनुसार मोटापा बढ़ने से ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, सांस फूलने जैसी बीमारियां पनपने लगती हैं।
चिकित्सकों के अनुसार बच्चे पिज्जा बर्गर, चाऊमीन, टिक्की व समोसों का अधिक सेवन कर रहे हैं। इसके कारण बच्चों का तेजी से वजन बढ़ते जा रहा है। 11 वर्ष की उम्र में एक बच्चे का वजन 60 किलो पाया गया है। ऐसे कई बच्चे पहुंचते हैं, जिसके कारण बच्चों में मानसिक विकास नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें