उजारनाथ। सेवरही चीनी मिल की पटहेरवा में स्थित मोगलपुरा गन्ना क्रय केंद्र के काटा इंचार्ज व ठेकेदार पर किसानों ने मनमानी का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि उनकी गन्ना लदी डीसी दो दिन तक खड़ी रह जा रही है। जबकि, इसी केंद्र पर महुअवा गन्ना क्रय केंद्र की पर्चियों की भी तौल हो रही है। इससे गन्ना केंद्र पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। इससे क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है। एक डीसी गन्ना की छिलाई में किसानों को दो दिन लग रहा है और दो दिन उन्हें गन्ना क्रय केंद्र पर तौल कराने में लग जा रहा है। इस प्रकार एक डीसी गन्ना किसान चार दिन में चीनी मिल को दे पा रहा है। जबकि, गन्ना क्रय केंद्र पर अगले दिन किसान की गन्ने की तौल हो जानी चाहिए। काटा इंचार्ज जेपी गुप्ता कहते है कि महुअवा व मोगलपुरा दोनों केंद्रों का गन्ना तौल यहीं करने का निर्देश उन्हें मिला है।