फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उत्पाती बंदर को लोगों ने खदेड़ा, कई को किया था घायल

Sun, 02 Aug 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के गांव बटेसरा में बंदर के खौफ से गांव के लोग दहशत में हैं। बंदर ने गांव के कई लोगों को घायल कर चुका था। शनिवार को भी उसने साइकिल सवार को धक्का देदिया। गनीमत रही कि साइकिल सवार बच गया। नाराज लोगों ने शनिवार को एकजुट होकर बंदर को गांव की सीमा से दूर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि इस बंदर के गांव में पहुंचते ही लोगों में अफरा-तफरी मच जा रही थी। लोग अपने घरों के दरवाजे बंद कर लेते थे। शनिवार को साइकिल से जा रहे गांव निवासी शाकिर पर बंदर ने हमला कर दिया। गनीमत रहा कि वह साइकिल से गिर गए। इसके बाद बंदर भाग गया। इस घटना के बाद श्रवण गोंड, विनोद भारती, नत्थू यादव, संगम सिंह, अंगद गोंड, शंभू यादव, परमजीत यादव, फारूक अंसारी आदि ने बंदर को पकड़ने का पहले प्रयास किया लेकिन जब वे सफल नहीं हुए तो उसे गांव की सीमा से दूर खदेड़ दिया। ग्राम प्रधान मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि पहले भी टीम बुलाकर बंदर को पकड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह भाग निकला। यदि बंदर दोबारा गांव में आता है, तो वन विभाग की टीम के सहयोग से उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें