फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

Sun, 02 Aug 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड स्थित पनियहवा चौराहे के पास ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर आई हनुमानगंज पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। नगर पंचायत छितौनी के वार्ड नंबर 14 अब्दुल कलाम नगर निवासी राम राज साहनी की 16 वर्षीय पुत्री सुनीता शनिवार की सुबह पशुओं के लिए चारा लाने गई थी। बताया जाता है कि सुनीता को सुनाई कम देता था। चारा लेकर लौट रही थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों को जब तक घटना की जानकारी होती, तब तक घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें