अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर शनिवार को देर शाम करीब साढ़े सात बजे मुजहना गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया और विधिक कार्रवाई में जुट गई। गोरखपुर कप्तानगंज रेल मार्ग पर शनिवार को देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक 20 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे युवक का शव छत विछत हो गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। बोदरवार स्टेशन मास्टर ने अहिरौली बाजार थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने के एसआई गिरिजेश यादव कांस्टेबल अनिल यादव व मनोज कुमार मौके पर पहुंच कर शव को रेलवे ट्रैक से हटवा कर खाली करवाया। शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। संवाद