फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से नाराज लोगों ने खड्डा-पडरौना मार्ग एक घंटे किया जाम

विज्ञापन
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से नाराज लोगों ने खड्डा-पडरौना मार्ग एक घंटे किया जाम
विज्ञापन

पिपरा बाजार/कोटवा बाजार/खड्डा (कुशीनगर)। नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में बुधवार रात हुए हादसे के बाद नेबुआ नौरंगिया सीएचसी से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से लोग नाराज दिखे। इससे नाराज लोगों ने खड्डा-पडरौना मार्ग जाम कर एक घंटे तक धरना दिया। धरना दोपहर 12 से एक बजे तक चला।
क्षेत्र के समाजसेवी गोल्डी सिंह, संजय गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, विजय मिश्रा, अनुपम तिवारी, सोनू तिवारी, जवाहिर गुप्ता, रूदल, हरि कुशवाहा, गोलू रौनियार, शैलेंद्र सिंह, बैजनाथ सिंह, प्रभुनाथ गिरी, टुन्ना पांडेय सहित नौरंगिया गांव के ढेर सारे लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। उन लोगों ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे सांसद विजय कुमार दुबे, डीएम एस. राजलिंगम और एसपी सचिंद्र पटेल ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। उनके आश्वासन पर सड़क जाम और धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सांसद ने आश्वासन दिया कि इस हृदयविदारक घटना में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी। जबकि नेबुआ नौरंगिया सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुशवाहा ने कहा कि एंबुलेंस का संचालन लखनऊ से होता है। उन्हें कुछ दिन पहले ही यहां का चार्ज मिला है। जांच करा रहे हैं कि किन कारणों से इलाज नहीं हो पाया।
विज्ञापन

व्यवसायियों ने बंद रखीं दुकानें
पिपरा बाजार। नौरंगिया हादसे पर दुख जताते हुए व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया। इस दौरान नौरंगिया चौराहे से लेकर आईटीआई तिराहे तक दुकानें बंद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें