फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जैसे लक्षण से हो रही मौत, डरे हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना जैसे लक्षण से हो रही मौत, डरे हैं लोग
विज्ञापन

फाजिलनगर ब्लॉक के सुमही गांव में दो सप्ताह के अंदर छह लोगों की हुई मौत
नदवा विशुनपुरा गांव में विशुनपुर टोले पर भी तीन लोगों की हो चुकी है मौत
बिना जांच कराए ही बुखार-खांसी की दवा खा रहे हैं बीमार, सहमे हैं ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिलनगर। पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना का संक्रमण गांवों में तेजी से फैला है। तमाम ऐसे भी लोग हैं जो कोरोना जैसे लक्षण से ग्रसित हैं लेकिन जांच ही नहीं करा रहे हैं। क्षेत्र के सुमही बुजुर्ग गांव में दो सप्ताह के अंदर छह लोगों की मौत होने से ग्रामीण सहमे हैं। हालांकि, जांच नहीं होने से इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि इन लोगों की मौत कोरोना से ही हुई है या कोई अन्य बीमारी है।
ग्रामीण बताते हैं कि सुमही बुजुर्ग गांव निवासी गिरीश सिंह (50), अरविन्द कुशवाहा (55), उमेश कुशवाहा (45), विश्वनाथ कुशवाहा (60), करीम अंसारी (60) तथा दीनानाथ कुशवाहा (55) की मौत दो सप्ताह के अंदर ही हुई है। हालांकि, जांच नहीं होने के चलते इनमें से किसी के भी मौत का कारण पता नहीं चल सका है। लेकिन ग्रामीणों का मानना है कि सर्दी-बुखार, खांसी से पीड़ित थे। कई लोग झोलाछाप से दवा खा रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह का कहना है कि जांच नहीं होने के चलते लोग दवा नहीं खा रहे हैं। बड़ी दिक्कत यह है कि जल्दी इलाज के लिए कोई डॉक्टर तैयार नहीं हो रहा है। राणा सिंह का कहना है कि लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। प्रशासन को गांव में कैंप लगाकर जांच व सैनिटाइजेशन का कार्य कराना चाहिए। राजकिशोर जायसवाल का कहना है कि इस बार गांवों में हालात काफी गंभीर हैं। प्रशासन को गांवों के लिए अलग से योजना बनाकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. एएन ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी गांवों में पहुंच कर वहां लोगों जांच कर रही है। जिस गांव में कोरोना के वजह से मौत हुई है उन गांवों को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है। लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि बीमारी को छिपाने की बजाय लक्षण दिखते ही नजदीकी सीएचसी में जाकर जांच करा लें। ताकि समय से दवा आदि उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

लापरवाही की कीमत भुगत रहे गांव
जौरा बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक के गांवों में कोरोना तेजी से फैल रहा है। एक सप्ताह में 300 लोग इस ब्लॉक में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के हैं। क्षेत्र के नदवाबिशुनपुर गांव के विशुनपुर टोले पर एक माह के अंदर तीन लोगों की मौत हो चुकी है। ग्राम सभा अशोगवा में 29, सोहंग में 20, लक्ष्मीपुर में 17, जौरा मनराखन में 14, मुण्डेरा में 12, असमानपुर में 11, रावतपार में 11, किसुनदासपट्टी में 11, गांगीटीकर में 10, बड़हरा में 10, नदवा विशुनपुर में 10, बेलवा आलमदास में 10 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें