फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेतरतीब नाली निर्माण और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज। एनएच-730 सड़क के दोनों तरफ नाली और सड़क निर्माण कार्य बेतरतीब चल रहा है। इसकी वजह से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इसके चलते लोगों में नाराजगी है। बेतरतीब निर्माण कार्य की वजह से बुधवार को लोगों को घंटों जाम की समस्या से परेशान होना पड़ा।
पडरौना-कप्तानगंज एनएच-730 सड़क के कप्तानगंज कस्बा में दोनों तरफ सड़क, नाली और ओवरब्रिज निर्माण कार्य साढ़े चार वर्ष से चल रहा है। बेतरतीब तरीके से चल रहे निर्माण कार्य की वजह से बरसात के समय सड़क पर जलभराव की समस्या होती है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का कहना है कि नाली निर्माण कार्य को देख ऐसा लगता है कि बिना डिजाइनिंग के सब कार्य हो रहा है। नाली देढ़ी मेढ़ी और बेतरतीब बनाई जा रही है। बुधवार की सुबह 10:00 बजे एक प्राइवेट बस नौरंगिया से गोरखपुर जा रही थी। वह बीच सड़क में रखे गिट्टी में फंस गई। उसके पीछे दर्जनों वाहन घंटों तक फंसे रहे।
विज्ञापन

कस्बे के गोलू मिश्रा, डॉ. उपेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, हरेराम गुप्ता, रमेश जायसवाल, ब्रम्हाशंकर चौधरी, मुलायम खरवार, योगेंद्र सिंह, दिवाकर पांडेय, मिथिलेश मिश्रा, माधव सिंह, रामप्रीत गुप्ता ने बताया कि निर्माण कम्पनी के लोग बात नहीं सुनते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें