मंसाछापर। क्षेत्र के बिंदवलिया गांव के पश्चिम टोला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर जल भराव की समस्या से गांव के लोग परेशान है। लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क पर जलभराव होने से लोगों में नाराज लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे त्रिभुवन मिश्र ने कहा कि एक निजी टेलीकाम कंपनी की तरफ से नेट फाइबर के लिए की गई खुदाई के दौरान जल निगम की पाइप कई जगह से कट गई। ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई शुरू होते ही पाइप लीकेज होने लगा। इस दौरान सुभाष चौहान, विकाश, रामावतार, रामपति आदि मौजूद रहे।