फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों ने मांगा बकाया भुगतान

Wed, 07 Feb 2018 12:13 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ज्ञापन देते किसान। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कप्तानगंज।   मंगलवार को कप्तानगंज तहसील परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संगम का आयोजन किया गया। इसमें गन्ना किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र प्रभारी एसडीएम को सौंपा गया। 
विज्ञापन


 किसान संगम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार कप्तानगंज के गन्ना किसानों की समस्या का स्थाई समाधान करेगी।   किसान संगम के आयोजक ब्रह्माशंकर चौधरी ने गन्ना किसानों की समस्याओं समेत अन्य मामलों पर भी जन प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जनता ने बहुत उम्मीद से उन्हें प्रतिनिधि चुना है। अगर वे इसका समाधान नहीं कराएंगे तो फिर लोकतंत्र में लोगों की आस्था कमजोर होगी। 
किसान संगम को रामभवन राव, दिनेश कुमार मल्ल, प्रमोद सिंह विशेन, रमाशंकर, बृजेश जायसवाल, एसके जायसवाल, जोगी प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। संचालन उमेश तिवारी ने किया। 
विज्ञापन


इस दौरान ओंकार सिंह, केशव गुप्त, दिनेश यादव, रामनिवास सिंह, मारकंडेय, श्रवण कुमार, सुरेंद्र यादव, नागेश्वर पांडेय, ध्रुव नारायण शर्मा, कृष्णा सोनी, राम लक्ष्मण गोंड आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें