फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ठंड में खानपान और पहनावे पर दें विशेष ध्यान

Wed, 07 Jan 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के नारायणपुर कोठी में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें लोगों को ठंड से बचाव के उपाय बताते हुए खानपान और पहनावे पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने के अलावा खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। कसया एसडीएम डॉ. संतराज ने कहा कि ठंडी हवा श्वसन क्रिया के द्वारा शरीर के अंदर पहुंच कर गंभीर बीमारियां पैदा करती है।
इसलिए ठंड में बाहर निकलने पर विशेष सावधानी बरतें। डॉ. नेहा अग्रवाल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसलिए उन्हें ठंड में बाहर निकलने से बचना चाहिए। संचालन ग्राम प्रधान रामाशीष सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें