फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सप्तक्रांति साढ़े चार और सत्याग्रह एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से पहुंची

Wed, 07 Jan 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कोहरे ने लंबी दूरी की ट्रेनों की गति धीमी कर दी है। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर संचालित लंबी दूरी की कई ट्रेनें एक से दो घंटे विलंब चल रही हैं। इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोग परेशान तो हैं ही साथ ही ट्रेन के विलंब होने से स्टेशन पर ट्रेन की प्रतिक्षा करने वाले यात्री भी परेशान हैं। उन्हें गलन भरी ठंड में स्टेशन पर बैठक कर ट्रेनों की प्रतिक्षा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज रेलवे जंक्शन से गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थाने रूट की ट्रेन गुजरती हैं। इस रेल मार्ग पर दिल्ली, मुुंबई, राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर समेत अन्य स्थनों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेन कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय से एक घंटे से दो घंटे तक विलंब से चल रही है। इसके चलते यात्रियों को कड़ाके की ठंड में परेशान होना पड़ रहा है।
मंगलवार को छपरा सत्याग्रह एक्सप्रेस कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर 2:30 घंटे, सत्याग्रह 1:30 घंटे और अवध एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से रही। यही नहीं आनंद विहार से कप्तानगंज तक आने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट अपने निर्धारित समय 4:38 बजे से एक घंटे विलंब पहुंची। सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11:25 बजे से 1:30 घंटे विलंब रही।
विज्ञापन

दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 5:18 बजे से एक घंटे विलंब रही। कप्तानगंज से आनंद विहार को जाने सप्तक्रांति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 5:28 बजे से 30 मिनट विलंब रही। अमृत भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 10 बजे से 2:45 घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें