फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में समय का रखें विशेष ख्याल

Sun, 07 Jun 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज नगर पंचायत मीटिंग हाल में व्यापारियों को जागरूक करते राज्य कर अधिकारी।स्रोत-सोशल मीडि
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज नगर पंचायत सभागार में शनिवार को राज्य कर विभाग की तरफ से जागरूकता गोष्ठी हुई। व्यापारियों को जीएसटी से जुड़ी जानकारी देने के साथ जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में समय का विशेष ख्याल रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त राज्य कर विकास विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार का विजन करदाताओं के बीच विश्वास बहाली और नियमों के सरल करना है। उन्होंने व्यापारियों को नियमित रूप से जीएसटी रिटर्न दाखिल करने, पोर्टल पर अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट रखने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से खंड स्तर पर आयोजित कर पंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी की मुख्य धारा से जोड़ने की जानकारी दी जा रही है। इसमें जीएसटी-2 और ई-इन्वॉइसिंग के नए प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया गया। गोष्ठी में व्यापारियों ने अपनी शिकायतें रखी, जिस पर शीघ्र कार्रवाई के लिए जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। गोष्ठी को राजेश कुमार यादव, कुमार अमित, राम भवन आदि ने संबोधित कर व्यापारियों को जीएसटी से जुड़ी कई जानकारी दी। गोष्ठी की अध्यक्षता विजय खेतान और संचालन राम गोपाल गुप्ता ने किया।
इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, महामंत्री संतोष जायसवाल, कोषाध्यक्ष मणि चंद वर्मा, हरेराम गुप्ता, राजेश कुमार वर्मा, माधव सिंह, प्रदीप केजरीवाल, मनोज उपाध्याय, मनोहर जायसवाल, राजेश रौनियार, दिनेश रौनियार, अंजू वर्मा, लव कुश वर्मा, केदार वर्मा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें