फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 15 हजार दीजिए, 48 घंटे में जैसा चाहिए वैसा डीएल लीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। एआरटीओ कार्यालय में दलालों के द्वारा 24 घंटे में लर्निंग और 48 घंटे में हैवी डीएल बनवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। एक सप्ताह पहले डीएम तक पहुंची शिकायत के बाद पुलिसकर्मी आम नागरिक बनकर आरटीओ कार्यालय पहुंचे तब जाकर इसका खुुलासा हुआ।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले जिलाधिकारी संजय चौहान और एसपी केशव कुमार तक एआरटीओ कार्यालय में दलालों की सक्रियता और अवैध वसूली की शिकायत पहुंची थी। इसके बाद दो पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आम नागरिक बनकर डीएल बनवाने के लिए कार्यालय पहुंचे। वहां एक दलाल मिला, जिसने दो जालसाजों से संपर्क कराया।
जालसाजों ने डीएल की वैधता समाप्त होने के बावजूद हैवी और लर्निंग डीएल बनवाने का दावा किया। इसके लिए 10 से 15 हजार रुपये की मांग की गई। पुलिसकर्मियों ने हामी भरी तो 24 घंटे में लर्निंग और 48 घंटे में हैवी डीएल बनाकर दे दिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों जालसाजों को हिरासत में ले लिया। दोनों एआरटीओ कार्यालय के पास सहज जनसेवा केंद्र संचालित करते हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, एआरटीओ कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। इससे पहले भी दलाल बाबुओं के काउंटर पर बैठकर महत्वपूर्ण अभिलेख अपने कब्जे में रखकर काम निपटाते हुए पकड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी दलालों को संरक्षण देते रहे हैं।
सोमवार को जिलाधिकारी और एडीएम की छापेमारी में भी दो संदिग्ध जालसाज पकड़े गए थे। माना जा रहा है कि इस पूरे खेल के पीछे जालसाजों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और विभागीय मिलीभगत की जांच कर रही है।
पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों जालसाजों से पूछताछ कर रही है। उनसे पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
पहले भी दलालों की सक्रियता आ चुकी है सामने: कुशीनगर एआरटीओ कार्यालय में करीब तीन माह पहले दलाल सक्रिय थे। कार्यालय में बैठकर काम करते हुए फोटो और वीडियो आने के बाद तत्कालीन डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जांच का निर्देश दिया था लेकिन तत्कालीन एआरटीओ ने गोलमाल रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इसकी वजह से दलालों पर कार्रवाई नहीं हो सकी।
इसके पूर्व पीटीओ का चालक हाईवे पर वाहनों से अवैध वसूली के मामले में जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद कुछ दिन तक दलालों की सक्रियता कम रही लेकिन इन दिनों फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें