फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सनातन धर्म की रक्षा के लिए राष्ट्र प्रेमी आगे आएं

Tue, 20 Jan 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सिंगहा के एक कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आरएसएस के जिला प्रचारक अभय भाई ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा केवल संतों की जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक राष्ट्रप्रेमी को इसके लिए आगे आना होगा। अभय भाई ने कहा कि भले ही रहन-सहन और पूजा पद्धति भिन्न हो सकती है, लेकिन हम सभी हिन्दू हैं और हिन्दुत्व की रक्षा करना हम सबका दायित्व है।
विजय कृष्ण ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता केन यूनियन रामकोला के चेयरमैन शांतिश शाही ने की, संचालन पवन तिवारी ने किया। इस मौके पर सह संघचालक दिग्विजय नाथ, चंद्रभान, संतोष मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें