जांच में मिली अनियमितता, अवैध जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती जारी
विज्ञापन
हाटा। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अवैध और अनियमित रूप से संचालित जांच केंद्रों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को हाटा कस्बे में लगातार तीसरे दिन जांच-पड़ताल की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने संचालित बेंगलौर पैथोलॉजी की जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर टीम ने उसे सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंची और पैथोलॉजी की जांच की। जांच के दौरान मिली अनियमितताओं के आधार पर सील करने की कार्रवाई की गई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर नियमों की अनदेखी करने और अनियमित तरीके से केंद्र संचालित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।