फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्विस रोड व नाली निर्माण का रास्ता साफ

Wed, 22 Jul 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित अंडरपास, सर्विस रोड एवं नाली निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सांसद विजय कुमार दुबे की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना के लिए 12 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इससे नगरवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

कप्तानगंज रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से जाम की समस्या है। इसके समाधान के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया था, जिसका उद्घाटन लगभग नौ माह पूर्व हुआ था। रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने तथा सर्विस रोड और नाले की खराब स्थिति के कारण नगरवासियों, राहगीरों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को अब भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या के कारण लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें