फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एनआरएलएम भवन में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय

Fri, 20 Dec 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार (कुशीनगर)। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जिला मुख्यालय स्थित एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) भवन में पासपोर्ट कार्यालय खुलेगा। वहां से उनका पासपोर्ट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

चीफ पोस्ट मास्टर जनरल लखनऊ प्रणव कुमार, डायरेक्टर डाक सेवाएं आरवी चौधरी और पोस्ट मास्टर जनरल गोरखपुर गौरव श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय विकास भवन स्थित एनआरएलएम भवन का निरीक्षण किया। स्टेट गवर्नमेंट ने पासपोर्ट कार्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं। यह बात कुशीनगर स्थित होटल पथिक निवास में लंच के दौरान डाक विभाग के मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें