फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननायक एक्सप्रेस में यात्री को चाकू मारा

विज्ञापन
कुशीनगर में जननायक एक्सप्रेस में चाकू से घायल यात्री सुरेश राम। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
जननायक एक्सप्रेस में यात्री को चाकू मारा
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। अमृतसर से दरभंगा जा रही जननायक एक्सप्रेस डाउन में शुक्रवार की देर रात पनियहवा स्टेशन पर बोगी में चढ़ने को लेकर मारपीट हो गई। इस विवाद में शामिल व्यक्तियों में किसी ने एक यात्री को चाकू मार दिया। घायल यात्री को बिहार के बगहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों प्रांतों की जीआरपी छानबीन में जुटी हुई है।
जननायक एक्सप्रेस संख्या 15212 अपने नियत समय से विलंब के कारण रात्रि लगभग नौ बजे के बाद पनियहवा स्टेशन पहुंची। यहां आधा घंटा तक ट्रेन खड़ी होने के चलते यात्री उतरकर उधर-उधर घूमने लगे। अचानक जब ट्रेन चलने लगी तो बोगी में चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। इसे लेकर यात्रियों में विवाद शुरू हो गया। बोगी के अंदर विवाद बढ़ गया, जो मारपीट में बदल गया। इसी दरम्यान यात्री सुरेश राम निवासी हरिहरपुर थाना डुमरा जिला सीतामढ़ी पर बोगी में सवार एक यात्री ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। ट्रेन बगहां पहुंची तो घायल सुरेश को बिहार जीआरपी के सहयोग से साथी बगहां प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया। बिहार जीआरपी यूपी के पनियहवा जीआरपी से संपर्क साधते हुए घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पनियहवा एवं पडरौना जीआरपी के चौकी प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पनियहवा से बिहार की तरफ जा रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हो गई तो वोगी में सफर कर रहे यात्रियों में मारपीट होने लगी। इसमें एक यात्री को चाकू लगा है। बिहार जीआरपी ने बगहां में इलाज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें