फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

Mon, 27 Jul 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। रजवटिया में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की तैयारी और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किए बिना पार्टी की मजबूती नहीं होगी। इसके लिए अनुशासन बनाए रखते हुए निष्ठा से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इसके लिए महंगाई और अन्य जनहित की समस्याओं को घर-घर तक पहुंचाएं। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
इस दौरान तारकेश्वर सिंह, रामअवधेश सिंह, कृष्णा सिंह, मदन प्रसाद, आनंद प्रताप राव, नंदलाल कुशवाहा, विजेंदर सिंह, मनीष शर्मा, प्रदीप गुप्ता, जयनारायण प्रसाद, रूदल यादव, अजय सिंह, रणजीत सिंह, रामचंद प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें