फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कारगिल के शहीदों को किया नमन, दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 27 Jul 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सपा कार्यालय में रविवार को विजय दिवस और संविधान सम्मान दिवस का आयोजन हुआ। कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 27 वर्ष पहले 1999 में देश के वीर जवानों ने टाइगर्स हिल तोलालिंग जैसी दुर्गम चोटी पर दुश्मनों को खदेड़कर तिरंगा फहराया था। इस युद्ध में देश के 527 जवन शहीद हुए थे। इन शहीदों की शहादत ने ही देश के लोगों का विजय दिवस मनाने का मौका दिया है। कार्यक्रम को सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बासिंदर यादव, चंद्र प्रकाश यादव, कैसर जमाल टीटू आदि ने संबोधित किया। इसके बाद सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान शंभू शरण, वकील अंसारी, मुमताज अली, मुस्तफा अंसारी, प्रमोद यादव, जंत्री यादव, रामबेलाश यादव, राजदेव यादव, दिनेश्वर शर्मा, रामायण यादव, सुरेश यादव, ईश्वरचंद, नियाज अहमद, एसएन चौहान, ठाकुर यादव, उदयभान यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें