फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए

Sun, 28 Dec 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्रनगर स्थित एक इंटर कॉलेज परिसर में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं भगवान बुद्ध स्मारक समिति दमवतिया की तरफ से आयोजित चार दिवसीय अटल जन्म शताब्दी समारोह का शनिवार को समापन हुआ। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहार वाजपेयी का जीवन सुशासन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों का आदर्श उदाहरण है। उनका विचार युवा पीढ़ी को सशक्त करने का प्रमुख माध्यम है। कार्यक्रम को डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ‘ओम’, पूर्व प्रधान राजेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, अजय मिश्रा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें