फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अटल व्यक्ति नहीं, विचार थे, उनके सपनों को साकार कर रही सरकार

Sun, 28 Dec 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। फाजिलनगर स्थित एक विद्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि अटल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार थे।
क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार अटल जी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय अजय राय, सुरेन्द्र सिंह, पशुपतिनाथ जायसवाल चंद्रप्रकाश यादव चमन, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने संबोधित किया।
पूर्व पीएम ने राजनीति को दी नई दिशा : गंगुवा बाजार। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। उन्होंने ने आजीवन सुचिता व पारदर्शिता के साथ राजनीति की। उन्होंने ने देश हित में कोई निर्णय लेने से परहेज नहीं किया।
विज्ञापन

यह बातें नगर पंचायत तमकुहीराज में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री के जयंती पर सुशासन दिवस के अवसर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में तमकुहीराज विधायक डॉ.असीम कुमार ने कही। नगर पंचायत तमकुहीराज के चेयरमैन जेपी गुप्ता, केशव पांडेय, मुन्नू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें