फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग में विसंगति का आरोप

Sat, 28 Nov 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर राज्य और केंद्रीय कर्मचारियों ने शुक्रवार को वेतन विसंगति के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजा।
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग के खिलाफ संगठन के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय की अगुवाई में कर्मचारियों ने शुक्रवार को पडरौना के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के बाहर प्रदर्शन किया। उसके बाद अपने दफ्तर से संबंधित कार्य किया। केंद्रीय कर्मचारियों ने भी इनका समर्थन किया।
प्रदर्शन करने वालों में शिवजी कुशवाहा, बीपी सिंह, वीरेंद्र दीक्षित, सुरेंद्र प्रसाद, काजी खतीबुर्रहमान, शकुंतला देवी, द्रौपती देवी, हरिनारायण कुशवाहा, सत्येंद्र, महेंद्र सिंह, अनिल त्रिपाठी, जितेंद्र यादव, कनिष्ठ महातम, करेलू देव सहित कई कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें