फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुरक्षा कारणों से पैराग्लाइडिंग पर प्रशासन ने लगाई रोक

Tue, 24 Feb 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुशीनगर में मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के ऊपर आसमान में पैराग्लाइडिंग।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते तहसील प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कुशीनगर में मोटर पैराग्लाइडिंग के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। एसडीएम कसया ने स्पष्ट किया है कि पर्यटकों व लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए मोटर पैरा ग्लाइडिंग के संचालन के लिए दी गई अनुमति को निरस्त किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस व राजस्व विभाग की तरफ से सुरक्षा को लेकर दी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम डाॅ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि कुशीनगर में मोटर पैरा ग्लाइडिंग के लिए पुलिस, अग्निशमन विभाग, बिजली सुरक्षा की रिपोर्ट के बाद वेंसा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को 18 नवंबर 2025 से 29 मार्च 2026 तक अनुमति दी गई थी। बताया कि मोटर पैराग्लाइडिंग की अनुमति 16 शर्तों के साथ दी गई थी। इसमें पर्यटकों व लोगों की सुरक्षा सहित दिए जाने वाले सुझावों के साथ गतिविधि करने की अनुमति दी गई थी।
एसडीएम ने बताया कि बीते दिनों पैराग्लाइडिंग की गतिविधि के दौरान कोई व्यक्ति फंस गया गया था, लेकिन किसी तरह से उसे सुरक्षित बचा लिया गया। मामले में पुलिस सहित राजस्व की रिपोर्ट तलब की गई थी, जिसमें पैराग्लाइडिंग के दौरान सुरक्षा के लिहाज से कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। इसलिए कोई हादसा न हो, तत्काल प्रभाव से पैराग्लाइडिंग की अनुमति निरस्त कर दी गई है। बताया जा रहा है कि 18 नवंबर 2025 से अब तक करीब 100 लोग मोटर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा चुके हैं। कुछ दिन पहले थाईलैंड के तीन पर्यटकों ने भी बारी-बारी से पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें