पडरौना। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कड़ी निगरानी में सोमवार को भी जारी रही। 194 केंद्रों पर प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी और इंटर की व्यावसायिक विषय की परीक्षा हुई। 175 केंद्रों पर इंटर की गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 91,626 परीक्षार्थियों में से 86197 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5,429 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित में सूत्रों और जीव विज्ञान के सवालों ने परेशान किया, जबकि हाईस्कूल के परीक्षार्थी ट्रांसलेशन काे कठिन बताया।
194 केंद्रों पर सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 57,735 परीक्षार्थियों में 54,141 ने परीक्षा दी, 3594 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट व्यावसायिक विषय की परीक्षा हुई। 643 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उसमें 609 ने परीक्षा दी और 34 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटर की गणित विषय के पेपर में पंजीकृत 6,773 परीक्षार्थियों में 6,430 ने परीक्षा दी, जबकि 343 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान विषय का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 26,475 में 25,017 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1,458 ने परीक्षा छोड़ दी है। दोनों पालियों में कुल 5,429 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पेपर शुरू होने से आधा घंटे पहले तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तक सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। सोमवार को उन्होंने आठ से दस परीक्षा केंद्रों व अन्य टीमों ने दूसरे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों को चेतावनी दी गई है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
बोले परीक्षार्थी:
गणित के पेपर को लेकर पहले से ही डर लग रहा था। पेपर का पहला भाग कुछ आसान रहा। वहीं, अंतिम भाग के कुछ प्रश्नों ने उलझा दिया, लेकिन उनका उत्तर सोच-समझकर दिया है। -सूरज, छात्र इंटर गणित।
0
गणित के कुछ सवालों को हल करने में समय लगा। कुछ सवाल ऐसे थे, जिनकी तैयारी नहीं की थी। कुछ सवालों के सूत्रों समझ में नहीं आए। फिर भी अच्छे अंक आने की संभावना है। -दीपक, छात्र इंटर गणित।
0
जीव विज्ञान के पेपर में कुछ सवाल कठिन लगे। इसमें मानव पाचन तंत्र, वहन तंत्र, श्वसन तंत्र, तंत्रिका तंत्र और हार्मोंस से जुड़े सवाल आए। इन सभी के उत्तर सही देने का पूरा प्रयास किया है। -लकी मिश्रा, छात्रा इंटर जीव विज्ञान।
0
जीव विज्ञान की परीक्षा देने के लिए काफी मेहनत की, लेकिन कुछ ऐसे प्रश्न शामिल रहे, जिनको समझने और उनके उत्तर लिखने में देर लगी। सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे हैं और पास होने की संभावना है। -यशी मिश्रा, छात्रा इंटर, जीव विज्ञान।
0
पेपर आसान रहा, लेकिन ट्रांसलेशन और अनसीन पैसेज में मुश्किल हुई। ग्रामर से टेंस आदि से जुड़े ज्यादा प्रश्न पूछे गए, ट्रांसलेशन करने में थोड़ी दिक्कत हुई। -आयुषी मिश्रा, छात्रा, हाईस्कूल, अंग्रेजी।
0
पेपर आसान था, ग्रामर व लिटरेचर से सवाल पूछे गए थे। टीचर्स ने जो पढ़ाया था वही आया, इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई। कुल मिलाकर पेपर आसान से मध्यम रहा। -अर्पिता मिश्रा, छात्रा, हाईस्कूल, अंग्रेजी।
0
इंटर की परीक्षा में छात्रा की तबीयत बिगड़ी
- चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज तुर्कपट्टी छहूं में बने बोर्ड परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में जीव विज्ञान की परीक्षा दे रही छात्रा अंजली सिंह की दोपहर करीब तीन बजे तबीयत अचानक खराब हो गई। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि कक्षा निरीक्षक ने इसकी जानकारी केंद्राध्यक्ष को दी। छात्रा को चक्कर आने के साथ हाथ पैर सुन्न होने की समस्या हो रही थी। केंद्राध्यक्ष ने उसे तुर्कपट्टी स्थित एक अस्पताल भेजवाते हुए इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों और छात्रा के अभिभावक को दिए। उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है।
हनुमान इंटर काॅलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
हनुमान इंटर काॅलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
हनुमान इंटर काॅलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
हनुमान इंटर काॅलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
हनुमान इंटर काॅलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
हनुमान इंटर काॅलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
हनुमान इंटर काॅलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद