फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कैनसेट लांचिंग के साथ प्रतियोगिता कल से, पैराग्लाइडिंग शुरू

विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग करते ऋत्विज पांडेय। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कुशीनगर। बुद्धभूमि के जंगली पट्टी गांव में गंडक नदी के किनारे 27 से 30 अक्तूबर तक होने वाली मॉडल राकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें शिरकत करने के लिए देशभर के 47 कॉलेजों से करीब 600 छात्र-छात्राएं और 120 वरिष्ठ वैज्ञानिक कुशीनगर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को इन प्रतिभागियों का स्वागत उत्साह के साथ किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे बैनर और पोस्टरों के बीच स्थानीय आयोजकों का अभिनंदन किया। इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने भी अपने सुझाव साझा किए और तकनीकी पहलुओं पर छात्रों का मार्गदर्शन दिया। रविवार को सभी टीमों के मॉडल्स का जूरी रिव्यू किया जाएगा। इसके बाद 27 को 10 कैनसैट के लांच के साथ प्रतियोगिता औपचारिक रूप से शुरू होगी।



सांसद ने लिया तैयारियों का जायजा
क्षेत्रीय सांसद शशांक मणि ने नारायणी (गंडक) प्रक्षेपण स्थल और आवासीय परिसरों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, ठहरने और अन्य व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि, हम चाहते हैं कि ये युवा इस क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भरता का अनुभव भी साथ लेकर जाएं। यह प्रतियोगिता छात्रों को उपग्रह निर्माण और रॉकेट्री के क्षेत्र में तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए व्यवहारिक अनुभव प्रदान करेगी। चार दिन में कुल 71 रॉकेट लांच होंगे, जिन्हें इसरो और इन-स्पेस के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की जूरी द्वारा अनुमोदित किया जाएगा।
विज्ञापन




ये है रॉकेट की टाइमलाइन
- 27 अक्तूबर: सुबह 7 से 9 बजे, 10 कैनसैट लांच
- 28 अक्तूबर: सुबह 11 से शाम 5 बजे, 20 कैनसैट लांच
- 29 अक्तूबर: सुबह 7 से शाम 5 बजे, 30 रॉकेट्री लांच
- 30 अक्तूबर: समापन दिवस, 4 रॉकेट्री और 7 कैनसैट लांच



पैराग्लाइडिंग ने युवाओं में भरा रोमांच

गुरवलिया बाजार । सेवरही में शनिवार को लोगों ने पैराग्लाइडिंग का आनंद लिया। राहुल मणि और आचार्य संजय मणि द्वारा पैराग्लाइडिंग की शुरुआत की गई। पायलट वकार यूनुस ने पहली उड़ान भरी। 500-600 फुट की ऊंचाई पर 6-7 किमी की यात्रा पायलट ने युवाओं को कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें