फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निजी अस्पताल की जांच से हड़कंप, कई संचालक भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। डीएम के निर्देश पर गठित जांच टीम ने मंगलवार को सेमरियावां क्षेत्र के निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पतालों, पैथाेलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की जांच की, जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचते ही कई अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर व पैथोलॉजी सेंटर बंद कर संचालक गायब हो गए।
विज्ञापन

जांच टीम ढाई बजे सेमरियावां स्थित सिटी हॉस्पिटल पहुंची। अस्पताल खुला पाया गया। प्रबंधक कमरुद्दीन हसन मौजूद पाए गए। पूर्व अंशकालिक चिकित्सक मौके पर उपस्थिति नहीं मिले। आयुष चिकित्सक डाॅ. सोफिया खातून आरएमओ के पद पर कार्यरत मिलीं। ब्लाॅक के सिसवा फताउल्लाह गांव की रीता पत्नी रति राम शर्मा (22) प्रसव ऑपरेशन के उपरांत भर्ती पाई गईं, जिनको चिकित्सकों द्वारा देखा गया है। जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य ठीक पाया गया। बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण नहीं करना पाया गया।
जांच के दौरान पीली पट्टिका पर चिकित्सकों का विवरण दर्ज नहीं किया गया था। प्रबंधक को कमियां दूर करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया। टीम ने कहा कि पुनः जांच की जाएगी और कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम आने की खबर मिलते ही इस्लामाबाद तिराहा, सेमरियावां चौराहा में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर के शटर बंद हो गए, जिससे रोगियों और उनके तीमारदारों काफी परेशानी झेलनी पड़ी। टीम में शामिल एसडीएम न्यायिक धनघटा हृदय राम तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रामरतन, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाॅ. मुबारक अली, सीएचसी सेमरियावां अधीक्षक डाॅ. सुरेश चंद्र, आईओ कौसर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें