खड्डा (कुशीनगर)। अमृतसर से दरभंगा जा रही जननायक एक्सप्रेस के एक बोगी की सीढ़ी अचानक टूटकर रेलवे लाइन से टकराने लगी। इससे चिंगारी निकलता देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने ट्रेन को रोककर इसे ठीक किया। इसके चलते करीब 25 मिनट के बाद ट्रेन रवाना हुई।
जननायक एक्सप्रेस शनिवार की शाम खड्डा से पनियहवा की ओर जा रही थी। बोधीछपरा गांव के पास एक बोगी के नीचे से तेज आवाज के साथ चिंगारी व धुआं निकला। इससे अफरातफरी मच गई। चालक ने ट्रेन को रोककर चेक किया तो एक बोगी की सीढ़ी टूटकर नीचे पटरी से टकरा रही थी। चालक ने इसे ठीक किया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई।