फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव अपने पैसे से बनवाएंगे 39 मुसहरों का आवास

विज्ञापन
दुदही के मैहरवा मुसहर बस्ती में भुगतान के बाद एक वर्ष से अधूरे आवास का निर्माण शुरू हो गया। निरीक? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सचिव अपने पैसे से बनवाएंगे 39 मुसहरों का आवास
विज्ञापन

डीएम की सख्ती के बाद बीडीओ ने दिया अपूर्ण आवास निर्माण का आदेश
दुदही। क्षेत्र के मैहरवा मुसहर बस्ती के 39 मुसहरों का मुख्यमंत्री आवास एक साल बाद भी पूर्ण न होने पर डीएम ने इसे गंभीरता से लिया है। उनकी सख्ती के बाद दुदही के बीडीओ ने सचिव को अपने खर्चे से इन सभी मुसहरों का आवास पूर्ण कराकर फोटोग्राफ, लाभार्थी का बयान और अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। ऐसा न करने पर मुकदमा दर्ज कराने और निलंबन की चेतावनी दी है। इसके अलावा बिचौलिए पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर भेजी है। अब मुसहर लाभार्थियों का आवास निर्माण शुरू करा दिया गया है।
मैहरवा की मुसहर बस्ती के 39 मुसहर लाभार्थियों का मुख्यमंत्री आवास एक वर्ष से अपूर्ण होने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने इसे संज्ञान में लिया और सीडीओ को आवास जल्द पूर्ण कराने का निर्देश देते हुए रिपोर्ट मांगा है। इसके बाद सीडीओ ने बीडीओ दुदही को 15 दिनों के भीतर अपूर्ण आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ दुदही ने ग्राम पंचायत सचिव उमेशचंद राय को आदेश दिया है कि सभी 39 आवास 15 दिनों के अंदर अपने रुपये से पूर्ण कराएं और 16वें दिन सभी 39 पूर्ण आवास की फोटोग्राप, सभी लाभार्थियों का बयान एवं अपना लिखित स्पष्टीकरण दें। ऐसा न करने पर सचिव पर निलंबन के साथ मुक़दमा दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद सचिव खुद के खर्च से सभी आवासों को पूर्ण कराने में लग गए हैं। शनिवार को निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। बीडीओ ने पहुंचकर निर्माण का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें