फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सेक्रेट्री सस्पेंड, कई अधिकारियों को नोटिस

Mon, 25 Jan 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। डीएम लोकेश एम ने सोमवार को हाटा विकास खंड के लोहिया गांव अहिरौली राय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाई।
विज्ञापन


कार्यों में लापरवाही मिलने पर डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया। वहीं उन्होंने कई अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

सोमवार को डीएम लोहिया गांव अहिरौली राय पहुंचे। यह गांव वर्ष 2013-14 में लोहिया गांव में चयनित किया गया था। गांव में बने लोहिया आवासों और शौचालयों में गड़बड़ी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए ग्राम विकास अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया।

इंडिया मार्क टू हैंडपंप में खराब मिलने पर जल निगम के जेई का वेतन रोकने का निर्देश दिया। गांव में बने सीसी सड़क की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर डीएम ने आरईएस के अधिशाषी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


इसके अलावा गांव में 400 मीटर की जगह 200 मीटर ही सड़क का निर्माण होने पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश देते हुए देरी के लिए जवाब मांगा है।

इसके अलावा गांव में लगे विद्युत पोलों के टेढ़ा होने और तारों के लटके होने पर नाराजगी जताते हुए विभाग के एक्सईएन से इसे ठीक कराने का निर्देश दिया।

निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में चौपाल लगाई और राजस्व से संबंधित सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई।

सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस होने पर डीएम ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लोगों को शपथ दिलाई और गांव के कई लोगों को मतदाता पहचान पत्र का वितरण किया।
विज्ञापन


इस मौके पर एडीएम रामकेवल तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती, एसडीएम कसया, खंड विकास अधिकारी वीके पाठक सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें